Mahtari Vandna Yojana 4th Installment : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदना योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस योजना के तहत जून माह की चौथी किस्त की राशि सभी महिलाओं के खाते में 2 जून 2024 को ट्रांसफर करना शुरू कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में 70 लाख से अधिक महिलाओं को चौथी किस्त की राशि प्राप्त होगी।
यदि आप भी महतारी वंदना योजना के लाभार्थी हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब तक तीन किस्तें जारी की जा चुकी हैं और जून महीने में चौथी किस्त भी जारी कर दी गई है। चौथी किस्त की पेमेंट की स्थिति चेक करने के लिए इस लेख में आपको पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है। आप यहां दिए गए पात्रता और आवश्यक जानकारी की मदद से अपनी पेमेंट की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
Mahtari Vandna Yojana 2024
महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना विशेष रूप से महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए चलाई जा रही है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। इस योजना के तहत वर्तमान में करीब 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
महतारी वंदना योजना के तहत लाभार्थियों के खाते में चौथी किस्त की राशि भेज दी गई है, जिसका स्टेटस सभी लाभार्थी महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकती हैं। अब आप सभी महिलाएं चौथी किस्त का स्टेटस घर बैठे अपने मोबाइल फोन की मदद से ही चेक कर पाएंगी। इसकी विस्तृत जानकारी आगे दी गई है।
सरकार दे रही है 75,000 रुपए से अधिक की राशि
महतारी वंदना योजना चौथी किस्त जारी होने की तिथि
महतारी वंदना योजना की चौथी किस्त 2 जून 2024 को सभी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। यदि आपने अब तक अपने पेमेंट की स्थिति चेक नहीं की है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पेमेंट स्थिति चेक कर सकते हैं।
चौथी किस्त का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा
- यह योजना केवल छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के लिए है।
- पंजीकृत महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
- लाभार्थी महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं की आयु 1 जून 2024 तक 60 वर्ष हो चुकी है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- चौथी किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं का बैंक खाता डीबीटी के माध्यम से आधार से लिंक होना चाहिए।
पशुपालन के लिए तुरंत प्राप्त करें 2 लाख रुपए का लोन
महतारी वंदना योजना पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें
- सबसे पहले महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी पंजीकरण संख्या और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे आप दर्ज करके सबमिट करेंगे।
- अब आपके स्क्रीन पर महतारी वंदना योजना के सभी किस्तों की जानकारी खुल जाएगी।
- यहां से आप देख सकते हैं कि आपके खाते में चौथी किस्त की राशि प्राप्त हुई है या नहीं।
इस प्रकार आप घर बैठे ही महतारी वंदना योजना के तहत अपनी चौथी किस्त की राशि का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को मिलेगी ₹5000 की आर्थिक सहायता
aap ki wabsite mast he ishme kuch galrita bhi he
aap ko google adsens milgaya he kya