Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 : अब कन्याओं को मिलेंगे 50,000 रूपये सीधे बैंक खाते में, ऐसे करें आवेदन

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana : सरकार द्वारा महिलाओं और कन्याओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जाते है। इसके लिए सरकार समय-समय पर कई सारी योजनाएं भी लाती रहती है। आज हम आपको बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी ही योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो कि एक कन्या कल्याणकारी योजना हैं।

इस योजना का नाम हैं- “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना”। इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। आज का हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojan

बिहार सरकार द्वारा राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य की बालिकाओं को 50,000 रुपए की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक प्रदान की जाएगी।

यह धनराशि उन्हें जन्म से लेकर स्नातक की डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में दी जाएगी। इस योजना का लाभ लगभग 1.5 करोड़ कन्याओं को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां उठा सकती है। इस योजना के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए और स्कूल/कॉलेज की यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि दी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही यह एक महत्वपूर्ण योजना है।

 महिलाओं के खाते में पहुंची 1000 रुपए की राशि, ऐसे करें स्टेटस चेक

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित धनराशि का विवरण

  • सेनेटरी नैपकिन के लिए: 300 रूपये
  • यूनिफॉर्म के लिए( 1 से 2 कक्षा तक): 600 रूपये
  • यूनिफॉर्म के लिए( 3 से 5 कक्षा तक): 700 रूपये
  • यूनिफॉर्म के लिए( 6 से 8 कक्षा तक): 1000 रूपये
  • यूनिफॉर्म के लिए(9 से 12 कक्षा तक): 1500 रूपये

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित पात्रताएं और आवश्यक दस्तावेज़

  • आवेदक बालिका बिहार राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • इंटर की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • चालू मोबाईल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

अब सरकार द्वारा 12वीं पास बालिकाओं को दिए जायेंगे 15000 रुपए, यहां देखे सम्पूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश

  • आवेदन फॉर्म भरने से पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
  • यदि आपके महाविद्यालय की सूची पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, तो आप अपने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से संपर्क करें। इस प्रकार आप सूची में अपने विश्वविद्यालय का नाम जोड़ सकते है।
  • एक विद्यार्थी एक से अधिक बार आवेदन नहीं कर सकता है।
  • सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज इस प्रकार है-
  • विद्यार्थी की फोटो: विद्यार्थी के फोटो का साइज 50 केबी से कम होना चाहिए। निर्धारित आकार 200 × 230 PX है।
  • विद्यार्थी के हस्ताक्षर: विद्यार्थी के हस्ताक्षर के फोटो का साइज 20 केबी से कम होना चाहिए। निर्धारित आकार 140 × 60 PX है।
  • आधार कार्ड: विद्यार्थी के आधार कार्ड की ब्लैक एंड व्हाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए। इसका साइज 500 केबी या इससे कम होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र: निवास प्रमाण पत्र की ब्लैक एंड व्हाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए। इसका साइज 500 केबी या इससे कम होना चाहिए।
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी: बैंक पासबुक की फोटो कॉपी की ब्लैक एंड व्हाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए। इसका साइज 500 केबी या इससे कम होना चाहिए।
  • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट: ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी की ब्लैक एंड व्हाइट स्कैन पीडीएफ फाइल अपलोड की जानी चाहिए। इसका साइज 500 केबी या इससे कम होना चाहिए।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय आवेदन फॉर्म को ड्राफ्ट में भी सेव किया जा सकता है।
  • आवेदक द्वारा आवेदन का प्रारूप प्रिंट किया जा सकता है।
  • फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांच लेवे।
  • एक बार आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फार्म का प्रिंट आउट अवश्य ले लेवें।

Leave a Comment